भाजपा द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया जवाब कहा ” कार्य करने में त्रुटि हो सकती है, मगर नियत में कोई खोट नही” व्यक्ति को केंद्र में रखकर सरकार काम कर रही है, हम गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़

रायपुर :- भाजपा द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक विज्ञापन के 218 करोड़ का भुगतान किया इसमें से 100 करोड़ रुपये पूर्व सरकार के विज्ञापन कि देनदारी थी । कहा गया कि गौधन न्याय योजना में विज्ञापन पर 120 करोड़ रुपये खर्च किये गए, जबकि वास्तविकता यह है कि वर्ष 2020-21 में 7.44 करोड़ और वर्ष 2021-22 में 2.66 करोड़ अर्थात दोनों वर्षों के व्यय को मिलाकर केवल 10 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किये गए ।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का स्लोगन लेकर चल रही है । हमने किसानों राज्य के लोगों का भला करने के लिए कर्ज लिया है । सरकार व्यक्ति को केंद्र में रख कर योजना बना रही है, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सुपोषण को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं । दो वर्ष कोरोना के बावजूद शिक्षा , रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए । हर घर को नल से जल देने की योजना है, हम फ्लड जल की व्यवस्था कर रहे हैं, नरवा प्रोजेक्ट के जरिये जल संरक्षण कर रहे हैं ताकि सतही जल का उपयोग हो सके । हमने हाट बाजार क्लिनिक योजना शुरू की और शहर में स्लम स्वास्थ्य योजना बनाई ।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा आज पूरे प्रदेश में आत्मानन्द स्कूल की मांग है । मैन 27 विधानसभा का दौरा किया है, आदिवासी क्षेत्रों में बैंक की मांग है । आम जनता बैंक खोलने की मांग कर रही है मतलब अब लोगों को पैसा मिल रहा है । आदिवासी अंचल की समूह की महिलाएं सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रख रही हैं, काम और सम्मान दोनों मिल रहा है । विकास, विश्वास और सुरक्षा के मंत्र के साथ राजनांदगांव से राझर, अंतागढ़, नारायणपुर तक सड़क बन रही है । नक्सली अब पलायन करने लगे हैं । नक्सली 14 जिलों में थे जो हमे विरासत में मिली थी ।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा हमने कहा हम किसानों का पूरा धान खरीदेंगे, चाहे केंद्र से राशि मिले या ना मिले । चांवल खरीदे या ना खरीदे हम किसानों से धान समर्थन मूल्य में ही खरीदेंगे । हमने जो वादा किया वह निभाया है । विपरीत परिस्थितियों के बाद भी रकबा में वृद्धि हुई किसानों की संख्या में वृद्धि हुई । बड़े बड़े किसान खेती छोड़ चुके थे वे फिर से खेती की ओर मुड़ गए । लाख हेक्टेयर का पंजीयन हो रहा है । हमारी कोशिश है कि यहाँ के किसानों और मजदूरों के जीवन मे बदलाव आए । गांव में लोग खाली बैठे थे, पहले क्या स्थिति तज और आज क्या स्थिति है । बड़े बड़े किसान खेती छोड़ चुके थे ,लेकिन आज फिर से किसानी में जुट गए है । लोग गांव छोड़ कर शहरों में बसने लगे थे, किंतु जबसे हमने खेती कक लाभकारी बनाया रुवर्स माइग्रेशन होने लगा है और आज हमारे आज हमारे गांव बौद्धिक सम्पदा से भरपूर हो रहा है ।

मुख्यमंत्री ने कहा आज आम जनता अपने मुख्यमंत्री से सीधे बात कर सकता है । हमने छत्तीसगढ़ियों का आत्मबल बढ़ाया है, हम गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़ । राज्य की 58 में से 52 कोयला खदानें एसईसीएल के पास है। अनियमितता का पता चलते ही हमने कार्यवाही किया है । काम करते समय त्रुटि हो सकती है, लेकिन हमारी नियत में कोई खोट नही । आदिवासी कला , आदिवासी संस्कृति सभी को हम सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं ।

अंत मे विधानसभा में भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *