माफी पर अड़ी भाजपा, सोनिया-अंधीर रंजन का फूंका पुतला, भैरमगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बीजापुर :- पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने वाले बयान का भाजपा नेता जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को भैरमगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और अधीर रंजन का पुतला फूंका। बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं।

बुधवार को धरने के दौरान ही अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्म के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल कर दिया था।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष रायडु का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति है। वह झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल भी थी। एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। इसलिए ना सिर्फ अधीर रंजन चौधरी बल्कि सोनिया गांधी भी देश से माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *