“ ए मौका छुटे ना” विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुवात , 01 से 07 अगस्त 2022 तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान दिवस
बीजापुर :- जिले में बीजदूतीर स्वयंसेवकों द्वारा अगस्त का पहला सप्ताह विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है । इस दौरान पूरे सप्ताह प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं, नन्हें बच्चों को बीमारी और कुपोषण से बचाने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के जागरूकता हेतु प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग यूनिसेफ, एग्रिकान द्वारा संयुक्त रूप से 1 से 7 अगस्त तक जागरूकता के कई कार्यक्रम होंगे। विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 की थीम “मौका छुटे ना” के आधार पर बीजदूतीर स्वयंसेवक सफल स्तनपान हेतु जागरूकता हेतु कदम बढ़ाएं है।

विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य जिले में प्रसूता व शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान के लिए जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि यह बच्चों के साथ-साथ माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्तनपान की जिम्मेदारी माता के साथ साथ परिवार व मुख्य रूप से पिता की भी होती है। पिता द्वारा बच्चे की माता की देखभाल करना, माता को बच्चे के साथ अधिक समय व्यतीत करने व उचित तरीके से स्तनपान कराने प्रोत्साहित करना आदि तरीके से भूमिका निभाया जाता है।
सप्ताह के दौरान स्तनपान का महत्व लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर कार्यशाला, रैली नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रम बीजदूतीर स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी और ग्राम स्तर पर नारा लेखन, वॉल रायटिंग, पोस्टर-बैनर के माध्यम से स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
