बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए अब कासा एनजीओ ने भी बढ़ाया हांथ

भोपालपटनम :- भोपालपटनम तहसील मे गत माह आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मदत के लिए अब कासा एन.जी.ओ. रायपुर ने भी अपना हाथ बढ़ाया है कासा एन.जी.ओ. समूह ने रविवार 7 अगस्त को बाढ़ प्रभावित ग्राम तारलागुडा, अन्नारम, चंदूर, अटूकपल्ली, रामपेटा, कांदला एवं कोंडामौसम पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुऐ बर्तन सेट, साडी, लुंगी, टीशर्ट, टावेल तथा साबुन, तेल आदि का किट बनाकर वितरण किया गया । यह वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ अटूकूपल्ली एवं तारलागुडा मे अलग-अलग आयोजित कार्यक्रम मे माननीय बसंत राव ताटी जी सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन एवं सदस्य जिला पंचायत बीजापुर एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मिच्चा मुतैया जनपद सदस्य द्वय सुकना सवलम अश्वनी यालम ग्राम पंचायत कोत्तूर, चंदूर, अटूकूपल्ली के समस्त सरपंच तथा कासा एन.जी.ओ राज्य समन्वयक रजत चौधरी, धनंजय अनुपम एवं डोला गोविन्द भी उपस्थित रहे कासा एन.जी.ओ. के उक्त कार्य की समस्त जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *