झमाझम बारिश से तालाब बना छोटे कापसी का मुख्य रास्ता
छोटे कापसी – झमाझम बारिश से ग्राम छोटे कापसी के मुख्य मार्ग पर जलभराव ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। आए दिन स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को हो रही परेशानी हैं। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के संज्ञान होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होता नजर आ रहा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के खिलाफ अपनी समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते है सरकारी कर्मचारी पर लोगों की ज्वलनशील समस्या के प्रति विभाग गंभीर नही ।
कापसी बाजार में लंबे समय से नाली की सफाई सही तरीके से नहीं हुई है। बारिश की वजह से कापसी से पखांजुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर पानी भर गया मानो सड़क नही तालाब हो जैसे। झमाझम बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरने से,ग्राम पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की पोल खुल गई है । बारिश की वजह से कापसी साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को यहां से गुजरना भी मुश्किल होता नजर आ रहा है। वाहनो के आने जाने से सड़क के दोनों ओर बारिश व् नाली का गंदा पानी लोगों के शरीर में आ जाता है । बाजार के दिन सड़क से सटा कर दोनों ओर सब्जी दुकान लगाने से लोगों को मेन रोड पर ही चलना पड़ता है। ग्रामीणो का कहना है कि कई सालों से यह समस्या बनी हुई है। कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व् ग्राम पंचायत को अवगत करवाया गया,लेकिन ज्वलंतशील समस्या का समाधान नहीं हुआ है। विभाग के द्वारा आये दिन वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है पर समस्या जस की तस बनी हुई नजर आती है।
