विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भोपालपटनम पुलिस द्वारा शहीदों की याद में “पोदला उरस्काना” वृक्षारोपण किया
भोपालपटनम (जरखांन) :- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भोपालपटनम पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा और विकास लिए शहीद हुए शहीदों की याद में पुलिस थाना परिसर में “पोदला उरस्काना” वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे रोपित पौधों को सुरक्षित रखते हुए उसकी देखभाल करेंगे ।
“पोदला उरस्काना” वृक्षारोपण के अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भावेश समरथ, थाना प्रभारी सुरेंद्र लाल यादव, उपनिरीक्षक नरेश साहू, धीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिला मंत्री राकेश केतारब, मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गिरिजा शंकर तामड़ी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रवि बोरे एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
