स्वतंत्रता दिवस से पहले माओवादी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम,महादेव घाट में मिला दो किग्रा का आईईडी, बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय

बीजापुर :- स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस के जवानों ने माओवादी साजिश को नाकाम कर दिया है । बीजापुर घाट में जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने दो किग्रा का आईईडी लगा रखा था, जिसे जवानों ने बरामद किया और बीडीएस की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय करते हुए बड़ी अनहोनी को टाल दिया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ 196 बटालियन एवं थाना कोतवाली का बल एरिया डोमिनेशन के लिए निकला हुआ था । इसी दौरान घाटी के नीचे पगडंडी मार्ग पर नाले को पार करने के स्थान पर माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए 2 किग्रा का प्रेशर आईईडी प्लांट किया गया था । जिसे जवानों ने बड़ी सतर्कता और सूझबूझ के साथ बरामद किया । जिसके बाद बीडीएस की टीम के द्वारा मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *