लबालब भरा परलकोट जलाशय, मनोरम दृश्य दिखने उमड़ी भीड़

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- बस्तर संभाग के साथ कांकेर जिले में हो रही लगातार बारिश से कांकेर जिले में स्थित परलकोट जलाशय इस साल लबालब भर कर अपने पूरे सवाब पर है। यह जलाशय कांकेर जिले का सबसे बड़ा जलाशय है जो परलकोट क्षेत्र के ग्राम खैरकट्टा के क्षेत्र में है। जो तीन साल बाद एक बार फिर पूरी तरह (लबालब) भर गया है। जलाशय में लगभग 40 फीट की ऊंचाई से जब स्पील-वे से पानी बह कर गिरता है तो नजारा किसी जलप्रपात के जैसा हो जाता है। और मनोरम नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में तो पूरे सालभर परलकोट जलाशय देखने लोगों पहुंचती है लेकिन बारिश के दौरान जलाशय ओवर फ्लो हो कर पानी सेंट्रल स्पील-वे से गिरने लगता है तब तो यहां का नजारा देखने मेला (मड़ई) जैसा भीड़ हो जाता है। पानी ओवरफ्लो हर साल नहीं बल्कि तीन-चार सालों में ही एक बार होता है।

रक्षाबंधन के दिन उमड़ी भीड़ सुरक्षा के इंतजाम नही,

रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के दिन परलकोट जलाशय ओवरफ्लो शुरू होते ही जलाशय का मनोरम दृश्य देखने यहां भारी भीड़ उमड़ती है। भीड़ में पहुंचने वाले युवा यहां जान जोखिम में डाल कर खतरनाक इस्टाइल से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और अपने हीरोगिरी दिखाने के चक्कर मे जलाशय में उतर कर ओवर फ्लो के ऊपर से डैम में खुद कर नहाते है जो बेहद खतरनाक होता है। इन्हें रोकने टोकने वाला यहां कोई नहीं दिखाई देते,हालांकि समय समय पर पुलिस एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जा कर समझाइस देते है, पर जैसे ही पुलिस समझाइस दे कर वापस लौटती है हालत जैसे के तैसे हो जाते है। जलाशय घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के रूप में एरिया बना देना चाहिए ताकि लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनोरम दृश्य का सकुशल आनंद ले सके। आपको बता दे कि वर्ष 2013 में ऊपर से खुद कर नहाते वक़्त कापसी के एक युवा की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *