अमृत महोत्सव के अवसर पर सीआरपीएफ 85 बटालियन ने पैदल मार्च व मोटर साइकिल रैली निकाल कर तिरंगा फहराने ग्रामीणों को किया प्रेरित, ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
बीजापुर :- शनिवार 13 अगस्त 2022 को जे0वी० तुसिंग कमांडेंट 85 बटालियन नयापारा बीजापुर छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पैदल मार्च व मोटरसाइकिल रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रेरित किया गया


जैसा कि पूरे देश में आजादी के 75वां वर्ष पूरा होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है इसी क्रम में बीजापुर, पामलवाया,पुंजरनाला चेरपाल, रेड्डी और गंगलूर में सी० आर० पी० एफ० 85 बटालियन के मुख्यालय व 85 बटालियन के सभी कंपनीयों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई । भारत सरकार के इस अभियान को लेकर सीआरपीएफ 85 बटालियन मुख्यालय व 85 बटालियन के सभी कंपनियों के साथ-साथ आस-पास के गांवों के घरों में पहुंचे और बटालियन के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया साथ ही उस क्षेत्र के स्कूलों अस्पतालों और ग्राम पंचायतों आदि स्थानों में पहुंचकर जवानों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का कार्यक्रम चलाया गया। सभी ग्रामीणों के अंदर देश प्रेम की भावना को बढ़ाने की कोशिश की गई और तिरंगे के सम्मान में ग्रामीणों को अवगत कराया गया ।
85 बटालियन के जवानों के प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्र पामलवाया, पुंजरनाला, चेरपाल, रेड्डी और गंगलूर के ग्रामीणों ने अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर जुलूस निकाल कर इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया
