“आजादी के गौरव यात्रा” के अंतिम दिन भारी बारिश के बीच उमड़ा कांग्रेसियो का जनसैलाब, बाबा साहब को नमन कर गौरव यात्रा का किया समापन

देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए महापुरुषों को विक्रम मंडावी ने किया नमन

बीजापुर:- रविवार 14 अगस्त को “आजादी की 75 वें वर्ष हीरक महोत्सव” पर कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा सफलता पूर्वक समापन किया गया। यह यात्रा पिछले 9 अगस्त से प्रारंभ हुई थी ।

आजादी की गौरव यात्रा के अंतिम दिन 14 अगस्त को भारी बारिश के बीच जिले भर से आये बड़ी संख्या में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्राम जैतालुर के कोदईमाता मंदिर में माता जी के दर्शन कर गौरव यात्रा की शुरूआत की गई और बीजापुर नगर प्रवेश कर नया बस स्टेंड बीजापुर में समापन किया गया। पूरे गौरव यात्रा के दौरान जिलेभर के गणमान्य नागरिकगण, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिको को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा, साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए। आजादी के गौरव यात्रा पर निकले कांग्रेसियो का नागरिको ने तिलक लगाकर स्वागत किए।

बीजापुर के विधायक एवं आजादी के गौरव यात्रा के प्रभारी विक्रम मंडावी ने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पिछले 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आजादी की 75वें वर्ष हीरक महोत्सव पर कांग्रेस का गौरव यात्रा ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर” के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ था जो सफलता पूर्वक 14 अगस्त को सम्पन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज़िले के गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मान करते हुए उन्हें भारत का “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा साल एवं श्रीफल” भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन कर गौरव यात्रा का समापन किया”।

जिलेभर से आये हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने भी सम्बोधित किया वहीं सन्तोष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, ज़िला पंचायत सदस्य सोमारू कश्यप, संत कुमारी मंडावी, सरिता चापा, कामेश्वर गौतम, मिच्छा मुतैया, बेनहुर रावतिया, सुखमती मांझी, दशरथ कुंजाम, अनिता तेलम, निर्मला मरपल्ली, बोधी ताती, सहदेव नेगी, ज्योति कुमार, सुखदेव नाग, सोनू पोटाम, प्रवीण उद्दे, रमेश पामभोई, रमेश यालम, मंगल राणा, तलंडी इस्तरी, लछु राम मौर्य, राजेश जैन, गीता कमल, शेख रजिया, संजना चौहान, प्रवीण डोंगरे, मनोज अवलम, पुरुषोत्तम खत्री, एजाज खान, अंकित सिंह सहित जिले भर से आये हुए कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *