कलेक्टर एसपी ने भोपालपट्टनम के रामपुरम व तिमेड़ पुल का लिया जायजा, एसडीएम, तहसीलदार सहित मैदानी अमला को सतत निगरानी के दिए निर्देश

भोपालपटनम :- 15 अगस्त 2022 को कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैर्य ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने शाम को भोपालपट्टनम के रामपुरम और तिमेड़ पुल का निरीक्षण किया। रामपुरम मे बाढ़ के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है तेज बहाव की स्थिति के मद्देनजर रखते हुए पर्याप्त बेरिकेटिंग करने लोगों को सूचित करने बोर्ड लगाने सहित मैदानी अमला को सतत निगरानी रखने लोगों को तेज बहाव में पार नहीं करने की समझाइश देने को कहा।

वहीं इन्द्रावती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है अभी की स्थिति में 15 मीटर तक पहुंच गया है जलस्तर की सतत निगरानी करने के निर्देश दिया गया। एसडीएम भोपालपट्टनम को नदी के जल स्तर के निगरानी हेतु मैदानी अमला पटवारी, सचिव कोटवार से सतत संपर्क में रहने के निर्देश दिया गया है। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत विजय नारायण तिवारी सहित राजस्व अमला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *