भैरमगढ़ में संभाग स्तरीय फ़ुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता, उपविजेता टीमों को विधायक विक्रम मंडावी ने किया पुरस्कृत
बीजापुर:-जय भैरम देव स्पोर्ट क्लब भैरमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय फ़ुट्बॉल प्रतियोगिता का 15 अगस्त 2022 सोमवार को समापन किया गया । इस आयोजन का फ़ाइनल मुक़ाबला भैरमगढ़ और बीजापुर के मध्य खेला गया जिसमें बीजापुर ने भैरमगढ़ को एक गोल से पराजित कर ट्रॉफ़ी पर कब्जा कर लिया। प्रथम पुरस्कार के रूप में बीजापुर की टीम को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी की ओर 31001/- ट्रॉफ़ी एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती माँझी की ओर से 21001/- ट्रॉफ़ी सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए थे।

इस नाकआउट मुक़ाबले में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिन्हें पूल A और पूल B ग्रूप में बाँटा गया था। यह प्रतियोगिता 09 अगस्त से प्रारम्भ हुआ और 15 अगस्त को समापन हुआ। इस दौरान नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुकमती मांझी, संसद प्रतिनिधि सीताराम मांझी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, ज़िला महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, सहप्रवक्ता मोहित चौहान, अभिषेक सिंह, राजेश गुप्ता, हितेश कपूर सहित बड़ी संख्या में भैरमगढ़ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
