इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर बीजापुर जिले में निर्मित हुए बाढ़ जैसे हालात, देवदूत बनकर बाढ़ पीड़ितों को बचा रहे है नगर सेना के जवान

बीजापुर:-पिछले कुछ दिनों से बीजापुर जिले में हो रही अनवरत मूशलाधार बारिश ने फिर जिले में बाढ़ जैसे हालात बना दिये है, मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त तक इंद्रावती का जल स्तर 15 मीटर से ऊपर था,जो कि खतरे के निशान से मात्र 2मीटर नीचे है,लगातार इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से नेशनल हाइवे 163 बीजापुर से तेलांगाना जाने वाला मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है,बीती रात को भोपालपटनम के चन्दनगिरी में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर रात करीब 11बजे से 1:30 बजे तक नगर सेना बीजापुर के बाढ़ बचाव दल के जवानो द्वारा रेस्क्यू कर 60 ग्रामीणों को उनके घरेलू सामान सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है,वर्तमान में बारिश रुकी हुई है जिस वजह से इंद्रावती जा जलस्तर घटने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *