75 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भोपालपटनम :- भोपालपटनम नगर में स्वतंत्रता दिवस का 75 वां वर्षगाँठ बड़े ही दूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आप सबको ज्ञात हो की भारत के आजादी का 75 वां वर्षगाँठ को सारे भारत देश मे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय शासन प्रशासन के द्वारा लिया गया है। जिसके तहत दिनांक 13 अगस्त 2022 से हर घर मे तिरंगा फहराने का कार्यक्रम के साथ सुभारम्भ किया गया जिससे पूरे नगर में चारो ऒर सभी के घरों में तिरंगा ही तिरंगा नजराता हुआ नजर आया ।

क्षेत्र के सभी राजनीति दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पद यात्रा निकाली गई। और युवाओं के द्वारा वन्देमातरम भारत माता की जय जयकार की नारा लगाते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिससे युवाओ में बड़े ही उत्साह जोश व देश प्रेम देशभक्ति की भावना को देखा गया और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा झंडा वितरण किया गया। नगरवासी बड़े ही उत्साह व सम्मान के साथ अपने अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहरा कर सलामी दीया । स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए महापुरुषों को याद कर उनको नमन किया। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही नगर में देशभक्ति के संगीत के साथ पूरा नगर देशभक्तमय हो गया। नगरपंचायत के पार्षदों के द्वारा वार्डो में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में तिरंगा झण्डा फहराया गया। साथ ही नगर में स्थित शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय कन्या हाईस्कूल शासकीय आत्मानंद विद्यालय शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर नगरपंचायत कार्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय जनपद कार्यालय बी आर सी कार्यालय पुलिस थाना सभी शासकीय व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झण्डे को सम्मान पूर्वक सलामी दी गई। सभी विद्यालयों के छात्र छात्रओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर वन्देमातरम भारत माता की जय स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों की जयकार किया गया। ततपश्चात सभी संस्थानों में मिठाई का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *