शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए पोटा केबिन अनुदेशक को 15 अगस्त को किया गया सम्मानित, पहली बार किसी अनुदेशक को किया गया सम्मानित
बीजापुर :- जिले के तोयनार स्थित पोर्टा केबिन के अनुदेशक अशोक अवलम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 15 अगस्त को संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी और कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया । पोर्टा केबिन खुलने के बाद पहली बार किसी अनुदेशक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह का सम्मान दिया गया । इस सम्मान से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ा है ।
तोयनार स्थित पोर्टा केबिन के अनुदेशक अशोक अवलम कोरोना काल के दौरान शाला त्यागी बच्चों को वापस शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ने के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों को वापस स्कूल में दाखिला दिला कर उनके शिक्षा को जारी रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया था । इसी योगदान के चलते अशोक को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया । इस सम्मान के बाद अशोक काफी खुश है, साथ ही अनुदेशकों में उत्साह का नया संचार देखने को मिल रहा है, कि अब उनकी सेवाओं को शासन प्रशासन गम्भीरता से देखने लगा है । निश्चित ही इस सम्मान के बाद सभी पोर्टा केबिन के अनुदेशक और भी बेहतर कार्य करेंगे ।
