बड़ी खबर :- जिला मुख्यालय में हुए गोपनीय सैनिक की हत्या मामले में माओवादी नेता ने प्रेस नोट जारी कर ली हत्या की जिम्मेदारी

बीजापुर :- जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के पास 11 अगस्त को गोपनीय सैनिक का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला था , इस घटना में अब एक नया मोड़ आ गया है । माओवादी पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव मोहन कडती ने प्रेस नोट जारी करते हुए हत्या करने की जिम्मेदारी ली है ।

जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के करीब निवासरत गोपनीय सैनिक लक्ष्मण पोट्टम का शव 11 अगस्त को फांसी पर झूलता पाया गया था । घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के अनुसार इसे हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा था । किंतु माओवादी पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती ने प्रेस नोट जारी करते हुए गोपनीय सैनिक की हत्या करने की बात कबूल की है । माओवादी नेता ने गोपनीय सैनिक ग्रामीणों को परेशान करने, फर्जी मामलों में ग्रामीणों को फंसाने,गस्ती के नाम पर कोरचोली, तोड़का, सवनार शहीत 9 गाँवो में हमला करने और घरों में घुसकर लूटपाट करने जैसे गम्भीर आरोप लगाया है । इस मामले पर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि घटना स्थल पर नक्सल हत्या के कोई साक्ष्य नही पाए गए हैं, अभी मामले की जांच चल रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *