स्कूली छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल हर घर तिरंगा लगाने की अपील

छोटे कापसी – सोमवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शा.कन्या.उ.मा विद्यालय छोटे कापसी के छात्र छात्राओ द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर अजादी के 75 वे वर्षगांठ में अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा लगाने की लोगों से अपील की।

स्कूल परिसर में प्राचार्य अनिल ब्राह्मणे के झंडोतोलन के बाद प्रभात फेरी के साथ निकले। स्कूल परिसर से निकली प्रभातफेरी कापसी पोस्टऑफिस मुख्यमार्ग होते हुए बाजार चौक से हाई स्कूल पहुंची, जहां बच्चों ने वीर योद्धा के बलिदानों को याद करवाते हुए, बच्चो ने भारत माता के जय घोष से पूरा कापसी बाजार गुंजायमान रहा। हाथो में तिरंगा लिये बच्चे लोगो से अपने अपने घरो पर तिरंगा लहराने की अपील करते रहे। बच्चो में उत्साह इतना था कि भारी बारिश भी प्रभात फेरी में खलल नही डाल सकी। बारिश में भींगते बच्चे छतरी लेकर भारत माता की जय घोष करते रहे, शिक्षक भी इससे अलग नही रहे, बाजार होते हुए प्रभातफेरी स्कूल परिसर में आकर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर समस्त शिक्षिका एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *