भाजपा की रीति नीति, कार्यशैली से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के समक्ष थामा भाजपा का दामन
बीजापुर -: पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के समक्ष कांग्रेस के 35 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कार्य शैली , सौतेला व्यवहार , रीति नीति से नाराज होकर भाजपा का दामन थामा है। सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओ ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लेते हुए आज पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सामने मद्देड के पैंतीस कार्यकर्ताओ ने भाजपा में प्रवेश लिया है। महेश गागड़ा ने गमछा पहनाकर अपने पार्टी में शामिल किया है। भाजपाइयों ने बताया कि मद्देड के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मेहनत से , एवम सत्तापक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रति उदासीनता से त्रस्त 35 कॉंग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है। मंत्री गागड़ा ने शामिल सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके एवम उनके क्षेत्र की हर समस्याओं को पार्टी के संज्ञान में आते ही क्षेत्र की हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। शामिल हुए कार्यकर्ताओं में रंजना उद्दे, पूनम दीपक, मड़े विजय, टिं महेश, दीपक ध्रुव, अर्जन, दीपक यालम, सुरेश पुलसे, ककेम पेटू, नागेश तलाण्डी, राकेश कुरसम, विजय एंजा, संतोष एंजा, संतोष तोडेम, गणपत वड्डी, इस्तरी परेट, हनमंत यालम, राकेश यालम, नरेंद्र वासम, मंजू वासम, विमला उद्दे, उर्मिला गुर्गे, सरोजना वासम, दिव्या ध्रुव, अनुपमा कुरसम, राहुल यालम, मट्टी रंजीता, मट्टी रवि, तिरुपति पेरे, विना पालदेव, सतीश टिंगे, गणपत चिकुड़, चंदू जनगम,नमूना यालम, चंद्रशेखर अनमूल, उवेंद्र ऐदनला, ज्ञानेश्वर अनमूल ने सदस्यता ली है।

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ में सबसे बड़ा नाम रंजना उद्दे का बताया जा रहा है रंजना उद्दे कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता थी पिछले पंचायत में इन्होंने जिला पंचायत सदस्य के लिए भी चुनाव लड़ा है जिसमे इन्होंने अच्छे वोट हासिल किए थे। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य नीलम गणपत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, जिला मंत्री जागर लक्ष्मैया, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष जयादेवी चिड़ेम, निर्मला आत्राम, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा कोरम, साम्बैया धन्नूर, मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, उपाध्यक्ष सीताराम तोडे, भाजयुमो अध्यक्ष गिरिजा शंकर तामड़ी,जीयल लक्ष्मीस्वामी, नरसिह रेड्डी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रिकीं कोरम, संगीता वासम, सचिन आत्राम, धनंजय, वेंकटेश्वर, सुरेश यालम, महेश बीरा, व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
