जाति प्रमाण पत्र के अभाव में कोई भी विद्यार्थी शासन की योजनाओं से वंचित न हो -कलेक्टर

विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर अभियान के रुप में बनेगा जाति प्रमाण पत्र

बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जाति प्रमाण पत्र त्वरित प्रदाय करने एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने में उत्पन्न समस्याओं का निराकरण हेतु समीक्षा बैठक ली। जिसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एसडीएम , तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित आपरेटर की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर कटारा ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में विलंब के कारण की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व एवं शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में पात्र छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र त्वरित जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत वार आवेदन एकत्रित कर एसडीएम कार्यालय में आवेदन जमा करने शिक्षक, पटवारी, सचिव सहित मैदानी अमला को जाति प्रमाण पत्र हेतु दस्तावेज जमा कराने, दाखिल, खारिज अंकसूची के आधार पर फार्म भरने पटवारी, कोटवार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी द्वारा वंशवृक्ष, मिसल जैसे दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं दस्तावेज नही होने की स्थिति में सरलीकरण के माध्यम से ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराने पंचनामा तैयार कर सभी पात्र विद्यार्थियों को समय-सीमा में जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कराने को कहा गया। कलेक्टर कटारा ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में कोई भी विद्यार्थी शासन की योजनाओं से वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखे। वर्षवार जाति प्रमाण पत्र का लक्ष्य एवं उपलब्धि की संख्या लंबित प्रकरण के कारण, दस्तावेज की कमी जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आश्रम, पोटाकेबिन, छात्रावासों एवं स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, आश्रमों में अधीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, बच्चों की देखभाल, भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत आवश्यकताओं की निगरानी रखने के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए प्रयास करने को कहा। एसडीएम, तहसीलदार एवं खंड शिक्षा अधिकारी संयुक्त रुप से शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए मानिटरिंग करे कार्य योजना बनाए वहीं जिले में 30 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रुप में तैयार करने हेतु आवश्यक एवं अनिवार्य संसाधनों की आवश्यकता से अवगत कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में संचालित स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर कक्ष, लेंग्वेज एप सहित आरओ वाटर, ड्यूल पंप एवं शौचालय की स्थिति की जानकारी ली गई। शिक्षा में गुणवत्ता लाने शिक्षकों की नियमित प्रशिक्षण के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रशांत कुशवाहा, एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, एसडीएम भैरमगढ़ उत्तम सिंह पंचारी, एसडीएम भोपालपटनम नारायण गबेल सहित तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, आपरेटर सहित जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु संबंधित अमला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *