पूर्व वनमंत्री ने प्रशासन पर लगाये गम्भीर आरोप, कहा भ्रस्टाचार में पूरी तरह डूब चुका है जिला प्रशासन
बीजापुर :- पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर जिला अब मात्र कमीशन खोरी बनकर रह चुका है और विकास के नाम पर खाना पूर्ति करने में लगे वहीं विधायक व कलेक्टर भ्रष्टाचार में लगे हैं।
प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि बीते दिनों वे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में थे। पूर्व मंत्री गागड़ा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं होना बताया । इस वक्त जिले में ग्रामीण डेंगू, मलेरिया से पीड़ित हैं और लोग परेशान हो रहे हैं, हाल ही में डेंगू से मौतें भी हो चुकी है। लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अब तक मच्छरदानी लोगों को नहीं बांटी। उन्होंने स्कूल, छात्रावास,आश्रम, पोटाकेबिनो व अंदरूनी क्षेत्रों में अब मच्छरदानी अब तक नहीं बांटी गई है । प्रशासन अब सप्लाई और ठेके के कमीशन में सिमट चुकी है । पूर्व मंत्री गागड़ा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलने कांडला भी गए थे वहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की बजाय भाजपा ने मच्छरदानिया बाटी है। जिले के अस्पतालों में दवाइयों की कमी हैं। और अवधि समाप्त दवाइयां बीमार मरीजो को दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अपने वातानुकूलित कमरे में बैठ कर आंकड़े गिनाने में व्यस्त हैं। पूर्व मंत्री का कहना हैं जिला प्रशासन अब विधायक के सामने कठपुतली बनकर रह गया है। प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुकलाल पुजारी, जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल पवार मौजूद रहे।
