सद्भावना दिवस पर जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में एकता और सद्भावना की अधिकारियों ने ली प्रतिज्ञा

बीजापुर :- राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय के परिपालन में जिला कार्यालय में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और सवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली।

इसी तरह जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरी निकाय, कृषि, अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रतिज्ञा ली। उल्लेखनीय है कि 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा अपने-अपने कार्यालयों में ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *