सरकार के विरोध में प्रदेश के अंतिम छोर तारलागुड़ा से जनाधिकार यात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, मद्देड में होगा यात्रा का समापन
बीजापुर :- प्रदेश में साल भर बाद होने वाले चुनाव को लेकर पार्टियों में संगठन स्तर पर फेरबदल की कवायद शुरू हो चुकी है तो वही बीजापुर में आरोप-प्रत्यारोप के जरिये चुनावी सरगर्मी शुरू होती दिख रही है।
कांग्रेस की पदयात्रा के बाद अब भाजपा ने जनाधिकार यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार और बीजापुर के सत्तासीन विद्यायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शुक्रवार को ताडलागुड़ा गांव से भाजपा की यह यात्रा शुरू हुई, जिसमे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। चरणबद्ध यह कार्यक्रम पहले चरण में मद्देड़ तक निर्धारित है।
इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि भाजपा की इस जनाधिकार यात्रा को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, प्रदेश सरकार द्वारा जनता से किये झूठे वायदे , विकास की आड़ में भ्र्ष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकली गई है, साथ ही बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी ने जनता को जिस तरह से ठगा है, उसे बेनकाब करना हमारा मकसद है।
