पेंशनरों में रोष निकाली रैली
कवर्धा :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवा निवृत्त कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा से सभी पेंशनरों में काफी रोष व्याप्त है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक मई से 5% की महंगाई राहत की वृद्धि की गई है , जिसका आदेश अभी 1 सप्ताह पूर्व किया गया है,जबकि शासकीय कर्मचारियों को मई माह के वेतन से ही यह काम किया जा रहा है। अभी शासकीय कर्मचारियों के वेतन में पुन्ह6% वृद्धि के आदेश शासन द्वारा दिए गए हैं इस प्रकार कुल वृद्धि 28% महंगाई भत्ते की होगी, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मात्र 22% महंगाई राहत प्राप्त होगी।
आज की स्थिति में अन्य प्रदेशों में कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता उनकी वेतन मिल रहा है और उसी प्रकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी 34% महंगाई राहत उनकी मूल पेंशन में मिल रही है। इस प्रकार शासन के द्वारा अपनी सेवा निवृत्त कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और सेवानिवृत्त कर्मचारी महंगाई की मार झेल रहे हैं।
शासन के उक्त रवैया से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में उनके परिवारों में अत्याधिक रोष व्याप्त है। इसी तारतम्य में विरोध एवं रोष प्रकट करने हेतु राजमहल चौक दुर्गा मंदिर धरना स्थल से समस्त पेंशनरों की एक रैली प्रगतिशील पेंशनर कर्मचारी संघ के बैनर तले सहसंयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई । रैली भारत माता चौक होते हुए वीर स्तंभ चौक (सिग्नल चौक) मैं संपन्न हुई जिसमें शासन के मात्र 5% महंगाई राहत बढ़ाया जाने की आदेश की प्रतियां जलाई गई।
रैली में वयोवृद्ध पेंशनर अरुण लाल शर्मा, रामखिलावन देवांगन, जेआर चतुर्वेदानी, विष्णु प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, के एन गौतम, अमरपाल सिंह, बलवंत सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, सेवक राम सोनकर, रमेश तंबोली, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेश आमदे, भोलाराम विश्वकर्मा, डीएन रायपुरिया, मूलचंद देवांगन, आर के पांडे, दुलारी राम सिन्हा, विजय यादव, आरडी यदु, एनके साहू, एस एस जैन, एन के चंद्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
