नगर पंचायत में दुर्गति से हारे भाजपाई बौखलाए- अरुण वासम
भोपालपटनम :- नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के 15 पार्षदों की करारी हार के बाद भाजपाई बौखला गए है। उलूल जुलूल बयानबाजी कर रहे है।
पार्षद अरुण वासम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद रौनक बदल गई है। हाल ही में माननीय विधायक विक्रम मंडावी जी ने तीन करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा की है। भाजपा शासन काल में नगर में भ्रस्टाचार के अलावा कुछ नही किया है। खुद ठेकेदारी कर बंदरबाट किया करते थे। कांग्रेस की सरकार आने के बाद सब पर लगाम लग गया है। अरुण वासम ने कहा है की भाजपा की बौखलाहट भी लाज़िम है क्योंकि उनके 15 के 15 पार्षद बोल्ड हो गए है। राकेश केतारप के बयान पर अरुण वासम ने कहा है कि जनता सब जानती है कौन निष्क्रिय है। इसका परिणाम चुनाव में उन्हें मिल चुका है। जनता ने किस प्रकार से नकारा है। नगर में विकास की गति को देखकर भाजपा हजम नही कर पा रही है इसलिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बेतुकी बयानबाजी करा रही है। अरुण वासम ने कहा है कि भाजपा की जन अधिकार यात्रा भी विफल साबित हो गई है रोड पर बस कार्यकर्ता मदारी बनकर नाच रहे थे। भाजपा का जिले में अस्तिव खत्म हो चुका है। विधायक विक्रम मंडावी की सक्रियता और जनता का प्यार देखकर आने वाले समय मे भाजपा की हार तय है।
