डीए,गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर अधिकारी,कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले दुबारा हड़ताल शुरू
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – छत्तीसगढ़ अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अधिकारी कर्मचारी के द्वारा ड़ीए, गृहभाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चितकालीन कलम और काम बंद आंदोलन 22 अगस्त से शुरू किया गया है, समस्त सरकारी दफ्तरों में ताला लगा कर कामकाज बंद करके सारे अधिकारी कर्मचारी ने छत्तीसगढ़ के भुपेश सरकार की वादाखिलाफी व अपने मांग को लेकर पखांजुर स्टेडियम के सामने हड़ताल पर बैठे हैं।
अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 22 अगस्त से हड़ताल की फिर से शुरुवात की गई है । हड़ताल प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी पखांजूर मंडल के पदाधिकारी पहुंचकर हड़ताल का समर्थन कर मांग को सही बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर असीम राय ने सभा को संबोधित करते हुए वादाखिलाफी सरकार के बारे में सरकार की निष्क्रियता एवं किया गया वादा पुरा नहीं करने पर जमकर सरकार के ऊपर बरसे और नारेबाजी किया गया साथ ही आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अधिकारी कर्मचारियों को इसकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया । भारतीय जनता पार्टी आज अधिकारी कर्मचारियों के साथ खड़ी हैं । इस अवसर पर भाजपा मंडल पखांजूर के महामंत्री राजेश नायर,जिला महामंत्री किसान मोर्चा स्वपन तरफदार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवानंद मंडल पखांजूर मंडल मंत्री निमाई विश्वास अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रमेश नाग,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीतीश मंडल,संगम बूथ अध्यक्ष भाववतोष सिकदर वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरंग मंडल,रानू सलाम सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मीडिया के साथी गण उपस्थित थे।
