कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता का किया स्वागत एवं सम्मान, युरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी एल्ब्रुश (रसिया) 5642 मीटर की ऊँचाई ) को महिला आरक्षक ने की है फतह
कवर्धा :- जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता जो वर्तमान में नक्सल ऑपरेशनल टीम (डी.आर.जी. ) में पदस्थ है। विगत दिनों आजादी की 75वीं अमृत महोत्सव पर्व के अवसर पर यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी रसिया (रूस) स्थित एल्ब्रुश की चोटी (5642 मीटर की ऊँचाई ) पर दिनांक- 15.08.2022 देश का तिरंगा ध्वज एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का झण्डा लहराया है। अंकिता की यह उपलब्धि पुरे जिला पुलिस बल के लिये गौरवान्वित एवं सम्मान की बात हैं। महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता की इस उपलब्धि व कार्य कुशलता के लिये दिनांक 24.08.2022 को पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कौशल किशोर वासनिक के द्वारा अंकिता गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया गया है। स्वागत / सम्मान की शुभ अवसर पर मोनिका परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक
महेश्वर सिंह, डी.आर.जी. टीम के कमांडर व जवान एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता की सफलता के बारे में बताया गया साथ ही सफल पर्वतारोही अंकिता गुप्ता के द्वारा फोर्स एकेडमी के युवाओं को अपने इस सफल पर्वतारोही की यात्रा के सबंध में बता कर मोटिवेशन किया गया है। उपस्थित अधिकारियों के द्वारा जिले की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को इस सफलता के लिये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
