तालुका सेवा समिति अध्यक्ष ने शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके कानून के प्रति किया जागरूक
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के निर्देशानुसार् दिनाक 24.08.2022 को तालुका सेवा समिति के अध्यक्ष/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि कुमार कश्यप के द्वारा सोहगांव ग्राम पंचायत राजीव गांधी भवन में महिला समूह के मीटिंग में पहुँचकर् महिलाओं से सम्बन्धित कानून जैसे महिलाओं के पेत्रिक् सम्पत्ति पर अधिकार एवं घरेलु हिंसा,निशुलक विधिक सहायता माहिलाओ से सबंधित भरणपोषण कानून एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर,1091,15100 एवं जन उपयोगी कानून की जानकारी दी गयी ! न्यायधीश ने यह भी कहा कि अपने आसपास के महिलाओ को मानसिक रूप से जायदा सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास करे आयोजित शिविर में पेनल अधिवक्ता दीपांकर विस्वाश और गिरीश परिमनिक सहित लगभग 100 महिला उपस्थित थे।
