संविदा कर्मचारियों ने नियामितीकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से बीजापुर अनुविभागीय अधिकारी पवन कुमार को नियमितिकरण यानि 62 वर्ष तक जाब सुरक्षा एवं पुनरीक्षित वेतन वृद्धि हेतु ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के जिला सयोजक रमाकांत पुनेठा, अमृत दास साहू ने बताया कि ज्ञापन में नियमितीकरण , 62 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा , वेतन विसंगति , ग्रेड – पे , मानदेय , स्थानांतरण नीति , कर्मचारी भविष्य निधि , आवास सुविधा एवं अवकाश जैसे मूलभूत कर्मचारी सुविधाएं लागू नहीं है । साथ ही ” विभागों एवं योजनाओं के नियम / शर्तों में विभिन्ता है । सामान्य प्रशासन एवं योजनाओं के लिए गठित समितियों की रिपोर्ट यथाशीघ्र कर्मचारी हितों को ध्यान में नीति – निर्धारण हेतु निवेदन किया गया है । राज्य शासन की सेवाओं में विभिन्न पदों पर संविदा पुनरीक्षित वेतन वृद्धि प्रति 02 वर्षों के अंतराल में वृद्धि किया जा रहा था । वह भी ” 01 जुलाई 2021 ” में वृद्धि नहीं किए जाने के कारण अप्राप्त है । उपरोक्त कारणों से राज्य के समस्त संविदा कर्मचारियों में नौकरी की सुरक्षा ( आजिविका ) को लेकर चिंतित है । राज्य के समस्त कर्मचारी आपके घोषणा पत्र एवं वचन से आज भी नियमितिकरण के लिए आशांवित है । संविदा पुनरीक्षित वेतनवृद्धि प्रचलित महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत के आधार पर वृद्धि करते हुए संविदा अधिकारी / कर्मचारी की समस्यों को यथाशीघ्र निराकृत कर नियमितिकरण ( 62 वर्ष स्थायीकरण ) करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जैनेंद्र दास, बजरंग देवांगन सहित कर्मचारी शामिल हुए।
