भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अवैध मुरुम उत्खनन करते जेसीबी और ट्रेक्टर को पकड़ा, किया सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित, मगर कार्यवाही नही

भोपालपटनम — अवैध खनन की शिकायत पर रामपुरम पहुंचे भाजपा नेताओं – कार्यकर्ताओं ने एक जेसीबी को पकड़ा , देर ना करते हुए मौके पर ही मोबाइल से वन विभाग के आला अधिकारी को सुचित भी किया गया ।

मिली जानकारी अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू कार्यकर्ताओं के साथ भोपालपटनम क्षेत्र में स्टांप डैम मरम्मतीकरण घोटाले की जांच के लिए निकले हुए थे, इस बीच उन तक यह खबर आई की रामपुरम में एक पूर्व निर्मित तालाब में जेसीबी के जरिए मुरूम खनन किया जा रहा है सुचना पर भाजपा का जांच दल मौके के लिए रवाना हुआ उन्हें शिकायत सही मिली मौके पर एक जेसीबी और पांच ट्रेक्टर के जरिए मुरूम खनन किया जा रहा था । भाजपा नेताओं ने जेसीबी और ट्रैक्टर चालकों से पुछताछ शुरू की इस दौरान मुरूम भरे खाली टैक्टर के चालक टैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए लेकिन भाजपाइयों ने जेसीबी चालक को पकड़े रखा, मौके पर ही वन विभाग के आला अफसर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने फोन पर अवैध खनन की जानकारी दी, वहीं जेसीबी चालक से पुछताछ के बाद भाजपा ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी पर अवैध खनन का आरोप लगाया लव कुमार रायडू ने आरोप लगाया कि सत्ता में होने और राजनीतिक धौंस दिखाकर ताटी बखौफ अवैध खनन कर रहे है और वन विभाग मुकदर्शक बना हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी लेकिन वन विभाग के अधिकारी ने कार्यवाही करने के पहले ही आधे रास्ते से ही जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया । राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी कार्यवाही करने से पहले ही ऊपर से फोन की घंटी बजने लगती है । भोपालपटनम क्षेत्र में वन माफिया हो या रेत माफिया हो या मुरूम माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और विभाग बना मुकदर्शक बना हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *