स्टॉप डैम मरम्मत मामले में सियासत हुई तेज, भाजपा के आठ सदस्यीय जांच दल मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति की ले रहा जानकारी
भोपालपटनम :- जिले के भोपालपट्टनम में 13 स्टाप डैम के मरम्मतीकरण में घोटाले पर अब सियासत तेज हो गई है। पहले युवा आयोग सदस्य अजय सिंह ने इस मामले को उजागर किया, जिसके बाद भाजपा ने पूरे मामले को हाथों हाथ लिया। अब भाजपा की तरफ से गठित आठ सदस्यीय जांच दल भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडु के नेतृत्व में मौके पर पहुँच कर वस्तुस्थिति की जांच कर रहा है। ट्रैक्टर पर सवार भाजपा नेता तीसरे और अंतिम दिन जांच दल यापला, चेरपल्ली, सँगमपल्ली, गिलगिचा, अंगमपल्ली, सेंड्रापल्ली पहुँचे।

इस मामले पर चर्चा करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों की जांच में उनकी टीम ने पाया कि जो भ्रस्टाचार के आरोप लगे है, वो सही है, मरमम्त के नाम पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने डीएमएफ प्रदत्त 18 लाख की राशि का गबन किया है। मौके पर टीम ने पाया कि कही कोई काम नही हुआ, भाजपा नेता ने इस पूरे मामले में विधायक विक्रम मण्डावी पर भी गम्भीर आरोप लगाए और कहा कि प्रशासन पूरे मामले में कोई ठोस कार्रवाई नही करती है तो भाजपा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
