विधायक ने सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से की भेंट मुलाकात

बीजापुर :- आवापल्ली प्रवास के दौरान विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने उसूर विकासखण्ड के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक चर्चा कर पंचायत स्तर के समस्याओं से अवगत हुए। उसूर विकास खण्ड में कुल 39 पंचायत है। जिसमें सरपंचों ने अपने-अपने पंचायतों में विकास कार्यों एवं विभिन्न मांगो से अवगत कराया, बैठक में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी, पेयजल जैसे बुनियादि व्यवस्थाओं की आपूर्ति वहीं शासन के रोजगारमूलक कार्य मनरेगा, गौठान, स्वसहायता समूह की आजीविका पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक ने सरपंचो को संबोधित करते हुए विभिन्न मांगों को प्राथमिकता क्रम में रखते हुए सबसे ज्यादा आवश्यक मांग को प्राथमिकता देने को कहा। वहीं मांग हेतु आवेदन सीईओ जिला पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा, सीईओ जिला पंचायत एवं सीईओ जनपद पंचायत को मांग अनुरूप विकास कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम, एसडीएम उसूर मनोज बंजारे, सीईओ जनपद पंचायत एसबी गौतम सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *