अवैध रेत परिवहन थमने का नही ले रहा है नाम, अन्य राज्यों में धड़ल्ले से किया जा रहा है रेत का परिवहन, विधायक के अवैध रेत परिवहन को रोकने के निर्देश के बाद भी मूक दर्शक बना प्रशासन

भोपालपटनम (जरखांन):- जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के तिमेड़ स्थित इंद्रावती नदी के रेत का अवैध रूप से तेलंगाना के हैदराबाद के लिये धड़ल्ले से परिवहन जारी है । जबकि अवैध रेत के परिवहन को रोकने के लिए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी द्वारा कलेक्टर को पत्र लिख कर आग्रह भी किया गया था, इसके बावजूद रेत का परिवहन निर्बाध रूप से जारी है ।

भोपालपटनम के तिमेड़ से तेलंगाना राज्य के हैदराबाद के लिए लगातार ट्रकों से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे जिले को राजश्व का भारी नुकसान हो रहा है । रेत ठेकेदार द्वारा तिमेड़ से तारलागुड़ा तक का ही फिट पास काटा जा रहा है, किंतु रेत तेलंगाना की ट्रकों से सीमा पार हैदराबाद तक ले जाया जा रहा है । रेत के अवैध परिवहन किये जाने की खबर के बाद विधायक विक्रम मण्डावी द्वारा 23 जुलाई 2022 को कलेक्टर बीजापुर को रेत के अवैध परिवहन को रोकने का आग्रह किया गया था । इसके बावजूद अवैध रेत के परिवहन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी तरह का कार्यवाही नही किया जा रहा है, इससे साफ प्रतीत होता है कि स्थानीय प्रशासन भी रेत ठेकेदार से सांठगांठ कर अवैध परिवहन किये जाने की मौन स्वीकृति दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *