मनवा बीजापुर फुटबॉल ट्राफी का विधायक विक्रम ने किया शुभारंभ

बीजापुर- मनवा बीजापुर फुटबॉल ट्रॉफी का आगाज मंगलवार 20 सितंबर को मिनी स्टेडियम बीजापुर में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने शुभारम्भ किया । इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दिया ।

इस दौरान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर लालू राठौर,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव,व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, अध्यक्ष नगर पालिका बीजापुर बेनहुर रावतिया,जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप , विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग , नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता,श्यामू गुप्ता, आयोजन समिति अध्यक्ष, जितेन्द्र हेमला उपस्थित रहे । इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 20000/- (मा. विक्रम शाह मंडावी,विधायक बीजापुरद्वारा प्रदत्त ) किया जायेगा , द्वितीय पुरस्कार 15000/- (समिति द्वारा प्रदत्त) किया जायेगा । इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए कई अकर्षक पुरस्कार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *