सेवा समर्पण पखवाड़ा के तहत भाजपा ने किया श्रमदान, प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा समर्पण सप्ताह के रूप में मना रही है भाजपा

बीजापुर – भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा समर्पण सप्ताह के रूप में मना रही है इसी निमित भाजपा ने नगर में सफाई अभियान चलाया।

भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण सप्ताह के तहत विविध प्रकार के कार्यक्रम कर रही है,साफ-सफाई,वृक्षारोपण, रक्तदान अन्य जागरूक व सेवा कार्य कर रही है। युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर के बाद भाजपा ने नगर के वार्ड में सफाई अभियान चलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया है कि अलग-अलग कार्य भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों को दिया जाएगा जो मंडल और बूथ स्तर में उन कार्यक्रमों को करेंगे,उक्त कार्यक्रम सेवा समर्पण पखवाड़े के तहत किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *