आरक्षण से छेड़ छाड़ किये जाने के विरोध में भाजपा अजजा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर:- आरक्षण से छेड़छाड़ किये जाने के विरुद्ध में जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी गुरुवार को सौंपा |
जिला भाजपा अजजा मोर्चा ने अवगत करवाया कि विगत 19 सितंबर 2022 को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर मे छग लोकसेवा आरक्षण संशोधन अधिनियम 2012 को कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपात्र घोषित कर दियाouगया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जिला राम राणा ने बताया की डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिसंबर 2011 में जनजाति समाज को प्रदेश में उनकी जनसंख्या के अनुपात में 32% आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था और 2018 सरकार रहते तक उक्त आरक्षण प्रदान किया था ।उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद भाजपा सरकार द्वारा 2018 तक जनजाति समाज के हित में मजबूती के साथ खड़ा होकर उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखते रहे हैं जिसके कारण आरक्षण यथावत रहा लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने न्यायालय में मजबूती साथ में पक्ष नहीं रखने के कारण जनजाति समाज को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी
ने कहा की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने आदिवासी के बीच में सही ढंग से अपना पक्ष माननीय उच्च न्यायालय में जनजाति वर्ग का पक्ष ठीक से रखे होते तो आज यह स्थिति उत्पन्न ना होती कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि आदिवासी यो की हित हो। कांग्रेस की सरकार अजजा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने में हर जगह नाकाम रही है ।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मांग की है कि जनजाति वर्ग को मिलने वाली संविधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए हमारे आरक्षण पर कोई भी विपरीत प्रभाव ना पड़े इस बाबत प्रदेश की आदिवासियों विरोधी इस सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी, जिला प्रभारी धनीराम बाडसे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वेंकट,जिला कोशाध्यक्ष संजू लुक्कड़,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य नंदकिशोर राणा,भाजपा जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार,अनुसूचित जनजाति मोर्चा मह, अजजा जिलाध्यक्ष जिलाराम राना, जितेन्द्र हेमला,ज्योति कश्यप, महेश गोटा, चिन्नाराम तेलम, मिनेन्टराव,व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
