पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी की फालो वाहन हरनगढ़ में पलटी, कोई हताहत नही

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी का फालो वाहन आज ग्राम हरनगढ़ के पास दुघर्टना ग्रस्त हो कर पलट गई। इस दौरान वाहन में पांच जवान सवार थे पर किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना सोमवार 26 सितंबर दोपहर लगभग 3 बजे की है जब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पखांजूर से वापस रायपुर लौट रहे थे। वे रविवार को हड़ताल में बैठे रसोईयों को अपना समथर्न देने और कोरोना टीकाकरण के प्रचार प्रसार के लिए पखांजूर आऐ थे और सभी कायर्क्रमों को पूरा कर लौट रहे थे। उनके साथ कांकेर से आऐ फालो वाहन भी उनके कार के आगे आगे चल रही थी, इसी दौरान कापसी पखांजूर के बीच ग्राम हरनगढ़ पार करते ही सबसे आगे चल रहा फालो वाहन का टेंशन राड टूट गया जिससे वाहन का स्टेरिंग जाम हो कर काम करना बंद कर दिया। वाहन तेज रफतार होने के कारण सीधे सड़क से नीचे उतर गई और वही पटल गई, इस दौरान वाहन में पांच जवान सवार थे। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी लगते ही स्थानिय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पांचों जवान अन्य वाहन में सवार हो गन्तव्य के लिए रवाना हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *