सात सितंबर से चल रही रसोइयों संघ की हड़ताल को भाजपा नेताओं का समर्थन कहा, राज्य सरकार का रुख गलत -विक्रम उसेंडी
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – रसोइया संघ की हड़ताल में भाजपा नेताओंं ने धरना स्थल पुराना बाजार पखांजुर स्टेडियम पर शामिल होकर अपना नैतिक समर्थन दिया। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा कराने 7 सितंबर से हड़ताल जारी रख्रा।
रसोइया संघ के प्रदर्शन के दौरान कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना पर बैठे रसोईय संघ के सदस्यों से विक्रम उसेंडी ने जानकारी ली और कहा कि कांग्रेस की तनाशाही राज्य सरकार लोगों एवं दैनिक वेतनभोगियों की परेशानियों को समझना ही नही चाहती। मैं आप सभी रसोइया संघ की महिलाओं माता बहनों को भरोसा दिलाता हूं राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही आपकी मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संघ के लोगों ने कहा मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी व नपं अध्यक्ष असीम राय ने राज्य सरकार के रुख को अनुचित ठहराते हुए कहा कि शासन का संचालन सामूहिक उत्तरदायित्व से होता है। इसमें छोटे बड़े सभी कर्मचारी अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने रसोइयों की मांगों का पूरा समर्थन करते हुए राज्य शासन से मांगे पूरी होने की उम्मीद जाहिर की। सोमवार को प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष पखांजुर श्यामल मंडल,महामंत्री राजेश नायर,मनोज हालदार,मंत्री निमाई विश्वास,कोषाध्यक्ष नारायण साहा,युवा मोर्चा शंकर सरकार, सांसद प्रतिनिधि गणेश शाहा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा स्वपन तरफदार,श्रीमिंटू कुंडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को अपना समर्थन दिया।
