बीजापुर पोषण पुर्नवास केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण

बीजापुर :-जिले मे कुपोषण को कम करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा हैं, कुपोषण एवं एनीमिया के व्यापक दर को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है। जिले में अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती किया जा रहा है।

पहले जहॉं जिले में 04 पोषण पुर्नवास केन्द्र थे वहीं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के पहल एवं मार्गदर्शन से पोषण पुर्नवास केन्द्र की संख्या 10 हो गया है, जिससे की आसानी से पोषण पुर्नवास केन्द्र तक चिन्हित बच्चों को लाभ दिलाया जा सकें। जिल में बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम, उसूर, कुटरू, मददेड़, गंगालूर, बासागुड़ा, पामेड़ एवं नेलसनार में पोषण पुर्नवास केन्द्र स्थापित किया गया है। जिससे की अधिक से अधिक अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को लाभ दिलाया जा सके। जिला प्रशासन के द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र में संदर्भित होने वाले बच्चो व माताओं को (बच्चों को कपड़ा, माताओ को साड़ी) वितरण की जा रही है। बीजापुर जिला चिकित्सालय के पोषण पुर्नवास केन्द्र का औचक निरीक्षण संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, अनुविभागीय अधिकारी पवन कुमार प्रेमी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पोषण पुर्नवास केन्द्र में 08 बच्चे उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया फिडींग डेमास्ट्रेशन चन्द्रप्रभा द्वारा बच्चों को प्रदाय की जाने वाली पौष्टिक आहार, आवश्यक सामाग्री एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। बच्चो के माताओं को संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा समाझाईस दिया गया कि बच्चों को नियमित रूप से आहार खिलाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य सुधार की स्थिति को भी नियमित रूप से निगरानी किया जाना है, सभी पोषण पुर्नवास केन्द्र में निःशुल्क सेवा प्रदाय किया जा रहा है। अपने आसपास के ऐसे चिहिंत बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती होने की सलाह भी दिया जाना है। उन्हे जानकारी दिया गया की पोषण पुर्नवास केन्द्र में 15 दिन रूकने के पश्चात मां को क्षतिपूर्ति राशि कुल 2250 रुपये प्रतिदिवस 150 रूपये के मान से दिया जायेगा जो कि आपके खाते में सीधा हस्तांतरित होगा।

बीजापुर पोषण पुर्नवास केन्द्र में संदर्भित बच्चों कपड़ा व माताओं को साडी वितरण संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *