मानवीय आधार पर पखांजुर पुलिस की पहल,मानसिक रूप से विक्षिप्त 03 व्यक्तियों को ईलाज के लिए भेजा सेंदरी बिलासपुर
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक पखांजुर धीरेंद्र पटेल,एसडीओपी पखांजुर रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा पखांजुर पुलिस निरीक्षक मोरध्वज देशमुख के मार्गदर्शन में पखांजुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मानसिक रोगियों को इलाज हेतु सेन्दरी बिलासपुर भेजा गया।
बता दे कि कुछ व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हो कर यहां वहाँ घूम रहे थे जो विचित्र हरकत कर रहे थे जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी।पखांजुर क्षेत्र में ऐसे एक महिला और दो पुरुष कुल तीन व्यक्ति मिले जो मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर स्पष्ट नाम पता नहीं बता पा रहे हैं जिसका सिविल अस्पताल पखांजूर से डाक्टरी मुलाहिजा करवा करवाया गया तब डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्तियों का मानसिक रूप से कमजोर होना बताते हुए उन्हें उचित इलाज हेतु मानसिक रोग चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर भेजने अभिमत प्रदाय किया गया। न्यायालय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय पखांजुर की अनुमति पश्चात मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कांकेर के न्यायालय पेश कर आदेश प्राप्त कर उक्त विक्षिप्त व्यक्तियों को उचित इलाज हेतु समाजसेवी धीरेंद्र मंडल के सहयोग एवं पखांजुर पुलिस की देख रेख में मानसिक रोग चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर भेजा गया है।
