भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्र संगठन पखांजुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती श्रद्धा कार्यक्रम मनाया

छोटे कापसी – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पखांजूर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को पखांजुर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती श्रद्धा कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह को याद किया गया। इस उपलक्ष्य पर छात्र नेता विक्रम मल्लिक ने कहा आज के परिपेक्ष में भगत सिंह की प्रासंगिकता पहले से कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिंदुस्तान में सांप्रदायिक उन्माद एवं वैमनस्य की भावना बढ़ रही है, वह देश को तेजी से गर्त की ओर ले जा रही है। इन सभी से निजात के लिए भगत सिंह के दिए हुए विचारों शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को सभी के पास सुलभता से पहुंचाएं तभी समाज की बीच की खाई को भरा जा सकता है।

कार्यकर्ता सुभाशीष सान ने कहा भगत सिंह हम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है देश को आजादी दिलाने में उनके बलिदान की अहम भूमिका थी। युवाओं को समाज,देश हित में कार्य करने की सोच भगत सिंह से मिलती है वीर सपूत को हमारा कोटि-कोटि नमन। जयंती श्रद्धा कार्यक्रम के दौरान सुभाशीष साना,विक्रम मल्लिक,राजेश विश्वास,कपिल पांडे,रजत मंडल,चिरंजीत फकीर अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *