परलकोट जलाशय में दो महिला ने की आत्महत्या,अज्ञात कारणों के चलते महिलाओं ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पखांजुर पुलिस

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- परलकोट खैरकट्टा जलाशय बांध के नीचे पेड़ पर लटकी हालत में दो महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,जलाशय में गाय चराने गए लोगो की नजर पेड़ पर लटकी हुई महिलाएं पर पड़ी तो खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पखांजुर पुलिस जांच में जुट गई है, महिलाओं के आत्महत्या का कारण अज्ञात बताए जा रहा है। पुलिस को घटना की खबर मिलते ही पखांजुर पुलिस मौके पर पहुँची,पूछताछ करने पर पता चला की महिला बोगनभोडिया ग्राम की है। लाश की पहचान करने के लिए गांव में खबर की गई तो लोग आने के लिए आनाकानी करते रहे तभी पखांजुर पुलिस के स्टाफ गांव पहुँच कर मृतकों के परिजनों को लेकर आये। पेड़ पर लटकी लड़की का नाना उसके कपड़ों से उनकी पहचान की । बता दे कि फाँसी पर लटकी महिला में से एक 17 साल की लड़की थी जिसका नाम कुमारी सुनीता उइके 17 वर्ष एवं सैन्य उइके 36 वर्ष ग्राम बोगनभोडिया की है। ग्रामीणों के बताए अनुसार ग्राम बोगनभोडिया की तीन महिला जिसमे दो लड़की के साथ 07 अक्टूबर को पीवी 02 नंबर में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में हो रहे सास्कृतिक कार्यक्रम को देखने गई थी रात को वापस आते समय देरी हो गई जिसके चलते रात को किसी के खेत कोठार में सो गई, सुबह उठी तो गांव वापस पहुँची लड़की करुणा उइके ने कहा कि चलो घर चलते है। बाकी दोनों ने कहा कि हम घर नही जायेगे हम फाँसी लगाएंगे तू भी चल लड़की बोली मैं क्यों फाँसी लगाऊं,मैं तो घर जाती हूं घर जा कर लड़की ने परिजनों को बताया पर परिजनों ने बात को गंभीरता से नही लिया क्योंकि उनके परिवार में ऐसी कोई बात ही नही थी कि जिसकी वजह से कोई आत्महत्या करे। घटना स्थल पर पखांजुर एसडीओपी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,थाना स्टाफ एवं डॉक्टर पहुँच कर मौके पर परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम किया गया और मृत शरीर को परिजनों को सौपा गया । परिजनों ने घटना स्थल पर रिश्तेदार एवं ग्रामीणों तथा स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *