दुष्कर्म का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
नारायणपुर:- थाना नारायणपुर मे दिनांक 14/08/2022 को प्रार्थी थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को अप्रैल 2022 में घूमने के बहाने शांति नगर चावल गोदाम के पास जबरदस्ती ले कर गया और जबदस्ती उसके साथ में दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया के रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में दिनांक 14/08/222 को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
रिपोर्ट दिनांक से ही आरोपी घटना कारीत कर फरार हो गया था विवेचना के दौरान आरोपी का हर जगह पर पता तलाश किया जा रहा था, फरार आरोपी के पता तलाश के गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन पुलिस कप्तान नारायणपुर सदानंद कुमार के द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर लोकेश बंसल के नेतृत्व में किया गया । उसी तारतम्य में फरार आरोपी चिरंजीत मंडल पिता विष्णु मंडल उम्र 24 साल निवासी बंगला पारा नारायणपुर को आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 363,376,376/2/ढ, 506भा द वी,4, 6पैक्सो act एवम 3/2/5एसटी एससी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है ।उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर लोकेश बंसल,थाना प्रभारी नारायणपुर टी एस नवरंग, उप निरीक्षक विकास देशमुख, स ऊ नि छबि राम नरेटी,नारायण सिंह पोया,जयलाल धुर्वा,वंदना चंद्राकर,आरक्षक सुरेंद्र बघेल, शंकर गोटा,गोविंद पटेल का अहम योगदान रहा ।
