भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन पर विक्रम उसेंडी ने किया शोक व्यक्त,अपना कार्यक्रम किया स्थगित
छोटे कापसी – विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन पर पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने शोक व्यक्त कर मृत्य आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना कर किया अपना कार्यक्रम स्थगित। बता दे कि 16 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान पखांजुर कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के पखांजुर निवास में जन्मदिन मनाया जाना था। परंतु भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के रविवार की सुबह आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुन कर अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर जन्मदिन मनाने से मना कर दिया। वही मनोज मंडावी के निधन की दुःखद समाचार मिलते ही परलकोट के जनप्रतिनिधि असीम राय,श्यामल मंडल,नारायण साहा,प्रतिपाल सिंह,स्वतंत्र नामदेव,रतन हालदार के द्वारा शोक व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
