विधायक विक्रम ने दिया संवेदनशीलता का परिचय, कैंसर से पीड़ित महिला के इलाज के लिए बढ़ाया हाथ
बीजापुर :- जनसरोकार के लिए निरंतर कार्यरत क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने आज केंसर से पीड़ित महिला के इलाज के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, ऐसा पहली बार नही है की विधायक विक्रम ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है । लगातार अपने चार साल के कार्यकाल में ऐसे कई उदहारण है,जब विधायक विक्रम ने शोषित पीड़ित,और वंचित लोगो के सहायता की मिशाल पेस की हो,हाल ही में तोयनार में आंधी तूफान से बेघर हुए पीड़ित का घर बनवाने का बीड़ा उठाया,बाढ़ पीड़ितों से वन-टू-वन मुलाकात उनकी समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही आये दिन संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमन्दों को आवश्यक सामग्री का वितरण व लोगो की मांगों की तत्काल पूर्ति करते नजर आते रहे है।
आज विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी द्वारा आवापल्ली की कैंसर से पीड़ित महिला का बेहतर उपचार के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत 05 लाख रुपये की राशि का चैक प्रदान किया गया,साथ ही इन्होंने पीड़ित महिला को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया व जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाये ढ़ी है ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिलाध्यक्ष लालू राठौर, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमलेश कारम व पीड़ित महिला के परिजन मौजूद रहे।
