परलकोट धान खरीदी केंद्रों में सूक्ति के नाम अतिरिक्त धान एवं अधिक हमाली वसूली पर रोक लगाने भाजपा कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छोटे कापसी – परलकोट क्षेत्र में धान खरीदी शुरू होते ही केंद्र प्रभारी बनाने के लिए दौड़ शुरू हो जाती है फिर जाए राजनीति उच्ची पहुँच हो या फिर लैम्पस कर्मचारियों से सांठगांठ,सूत्रों की माने तो मोटे चढ़ावे का भी खेल खेला जाता है। सारे हथकंडे अपनाते है ताकि भोलेभाले किसानों को ठगा जा सके वही किसानों को केंद्र प्रभारी द्वारा सूक्ति के नाम प्रति बोरा 2 किलो यानी प्रति क्विंटल 5 किलो एवं प्रति बोरा 5 से 6 रुपये हमाली यानी प्रति क्विंटल 15 रुपये लिया जा रहा। किसानों से हो रही लुटा को रुकने के लिए भारतीय जनता पार्टी पखांजूर मंडल द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय के नेतृत्व में किसानों की ज्वलंतसील समस्या को लेकर जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन पखांजूर एसडीएम के द्वारा सौंपा गया है। ज्ञापन में उलेख है कि किसानों को केंद्र प्रभारी के द्वारा प्रति क्विंटल 5 किलो एवं प्रति क्विंटल 15 रुपये हमाली अवैध रूप से लिये जा रहा जिसे रुकने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई गई है। इस अवसर पर भाजपा पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल,महामंत्री राजेश नायर,मनोज हालदार,सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा,स्वपन तरफदार,निमाई विश्वास,रमेश नाग,लालटु कुंडू,शिवानंद मंडल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस विषय पर असीम राय ने बताया कि अगर स्थानीय प्रशासन किसानों की इस ज्वलंतसील समस्या का निराकरण नही करता है तो हमे किसानों के साथ मिलकर किसान हित के लिए लड़ाई लड़ने सड़कों पर उतरेंगे।

इस सम्बंध पर पखांजूर एसडीएम मनीष साहू के द्वारा बतलाया कि जो शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है उक्त संबंध पर जांच किया जावेगा। शिकायत पत्र को जिला कार्यालय में प्रेषित किया जावेगा एवं आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया गया है की किसी भी केंद्र में कोई भी गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो तत्काल हमे सूचित करें कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *