याप्ला की पहाड़ी में मिले तेंदुए के दो शावक, जंगल सफारी भेजे गए, ट्रेस नही हो पाई है माँ

बीजापुर :- मद्देड बफर रेंज के दायरे में याप्ला की पहाड़ियों में पिछले दिनों तेंदुए के दो शावक ग्रामीणों को मिले, जिह्वे वन विभाग को सौंपा गया था, हालांकि विभाग (इंद्रवती टाइगर रिजर्व) की टीम ने शावकों माँ से दोबारा मिलाने उन्हें वापस उसी स्थान पर लेकर पहुँचे थे, जहाँ शावक पाए गए थे, परन्तु कई घण्टों के इंतजार के बाद भी मादा तेंदुआ शावकों के इर्द-गिर्द भी नजर नही आई, हालांकि आईटीआर की टीम की तरफ से मादा तेंदुए को ट्रेस करने काफी कोशिश की गई, जिसके बाद शावकों को टीम ने अपने संरक्षण में लेते हुए वापस रेंज आफिस लेकर पहुँची, यहाँ वाइल्ड लाइफ के नियमानुसार शावकों का वजन किया गया और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रायपुर जंगल सफारी शिफ्ट किये जाने की जानकारी मिली है। शावको की उम्र महज तीन से चार दिन की बताई गई है, वही दूसरी ओर शावकों को छोड़कर गई मादा तेंदुए का कोई सुराग नही मिलने से आईटीआर स्टाफ भी परेशान है, उसका लोकेशन हासिल करने की कोशिस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *