कांग्रेस की सरकार साम्राज्यवाद और पूंजीवादी नक्से कदम पर, नही चाहते आदिवासियों के तरीके से हो विकास – कमलेश झाड़ी
बीजापुर :- बेचापाल के ग्राम सभा व जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने शासन प्रशासन को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि बेचापाल में ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर पिछले एक वर्ष से संवैधानीक तरीके से आन्दोलन पर बैठे हैं, किंतु शासन प्रशासन के पास इनकी सुध लेने का भी समय नही है । वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साम्राज्यवाद और पूंजीवादियों के नक्शे कदम पर चलने का आरोप लगाया है ।

कमलेश झाड़ी ने कहा कि भैरमगढ़ विकासखण्ड के बेचापाल में ग्रामीण पिछले एक वर्ष से ग्रामीण आदिवासी व मूलवासी बचाओ मंच के लोग अपनक मांगो को लेकर संवैधानीक तरीके से आंदोलन पर बैठे हैं, किंतु शासन प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार उनकी सुध लेने अभी तक नही पहुंचा है । यह बड़े दुःख की बात है कि मौजूदा सरकार इस क्षेत्र की आदिवासी जनता को अनदेखी कर रही है । बेचापाल के ग्रामीणों के 21 नवम्बर को ग्राम सभा व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें प्रशासन को भी सूचना दी गई थी, किंतु कोई भी प्रशासनिक अधिकारी वहां नही पहुंचा । स्थानीय सरपंच की उपस्थिति व गांव के वरिष्ठ नागरिक राजूराम ओयाम के अध्यक्षता में ग्राम सभा सम्पन्न किया गया , जिसमे सात बिंदुओं पर सर्वसम्मति सड़ प्रस्ताव पारित कर शासन प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया गया है ।

कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि इन सारी समस्याओं को देखते हुए सीपीआई कि मांग है कि जिले के कई जगहों पर आदिवासी ग्रामीण आंदोलनों पर बैठे हैं, उनकी मांगों पर तत्काल अमल किया जाए , अन्यथा सीपीआई आने वाले दिनों इन आदिवासियों की मांगों को लेकर आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । उक्त ग्राम सभा मे सीपीआई जिला सचिव एवं राज्यपरिषद के सदस्य कमलेश झाड़ी, लक्ष्मीनारायण पोर्ते, कोवराम हेमला, राजू तेलाम, जेम्स कुड़ियम, मोतीराम पोर्ते सहित सीपीआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
