छालीवुड फ़िल्म सिंदूर की हुई शूटिंग पूरी
रायपुर :- छत्तीसगढ़ी फिल्म सिंदूर की मुहूर्त लवन ( बलौदाबाजार ) में किया गया । मुहूर्त की खबर छालीवुड तथा सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोर चुकी है। सिंदूर फिल्म के शूटिंग पूर्ण हो चुकी है ।

इस फिल्म की खूबी यह है कि हर वर्ग के दर्शकों जैसे महिला, पुरुष,बच्चे व बुजुर्ग वर्ग को ध्यान रख बनाई जा रही है । फ़िल्म के गीत-संगीत कर्णप्रिय हैं, वहीं फिल्म सहपरिवारिक के साथ फिल्म में कामेडी , रोमांस के अलावा एक्शन तड़का भी देखने मिलेगी ।

इस फिल्म की शूटिंग लवन, अहिल्दा, बलौदाबजार, तथा रायपुर के खूबसूरत स्थानों में हूई है ।इस फिल्म के लीड रोल नवोदित अभिनेता अजय साहू , लीड नवोदित अभिनेत्री अनीता बरेठ, सेकंड लीड नवोदित अभिनेता जागेश वर्मा तथा सेकंड लीड नवोदित अभिनेत्री रूपा चौधरी है l इस फिल्म में सह- अभिनेता में कॉमेडी किंग हेमलाल कौशल, मोहन चौहान, पक्लू 85, रंजीत साहू , नरेंद्र सरकार, झरनेश यादव, अनिल किल्लर, लुरू, कुलदीप श्रीवास, संजीव यादव, और सह-अभिनेत्री में अंजू बेबी, नम्रता देशमुख, पूजा टांडेकर है। चरित्र अभिनेता में प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, राजेश वाघमारे और चरित्र अभिनेत्री में उपासना वैष्णव, लता राही, दिशा फेकर, पिंकी साहू है l फिल्म के मुख्य खलनायक हैं अजय पटेल । अभिनेत्री श्रुति सिंह जबरदस्त आईटम सांग में नजर आयेंगी। इस फिल्म के निर्माता कृष्ण कुमार साहू , लेखक-निर्देशक राजेश तिवारी, सह- निर्देशिका अनुपमा मनहर, आर्ट डायरेक्टर हर्ष तिवारी, फिल्म को बहुत ही सुंदर फिल्मांकन किया है राज ठाकुर ने तथा फाईट मास्टर संजू है । इस फिल्म में कैमरा ईरा फिल्मस और एन माही फिल्मस से लिया गया है, इस फिल्म के मेकअप मैन प्रवीण सिंह है, लाईट टीम साईं सिने एक्यूमेंट (उड़ीसा) से लिया गया है , इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर नवीन साहू है। सुंदर गीत-संगीत से अपने मधुर स्वर से सजाया है – सुनील सोनी, अल्का चंद्राकर, अनुराग शर्मा,अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल, नवीन साहू, कंचन जोशी ने की तथा लिरिक्स राइटर विक्की जेस है, कोरियोग्राफर छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार डांस मास्टर स्व.निशांत उपाध्याय,चंदन दीप और बाबा बघेल जी हैं तथा प्रोडक्शन मैनेजर युवराज साहू ने संभाल रखी है, ड्रेस डिजाइन महिमा साहू कि है, स्पॉट टीम ओम यादव lफिल्म समीक्षक एनालिस् प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने बताया फिल्म सिंदूर युवा कलाकार अजय साहू अच्छे कलाकार हमारे छोटे भाई अपने अभिनय कलाकारी इस फिल्म में उनके अभिनय का जलवा दर्शकों को देखने मिलेगा फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के कई शानदार लोकेशन फिल्मों के दृश्य को दिखाया जाएगा अजय साहू जी का सपना था कि फिल्म में काम करूं पर अपनी पहचान बनाओ मेरा सपना पूरा हो रहा है फिल्म जल्द से जल्द दर्शकों को देखने मिलेगी फिल्म स्टार और उनके पूरी टीम को एनालिस् प्रशांत कुमार शिवसागर ईश्वर लाल राहुल गुप्ता टिंकू सहारे यशवंत यादव डॉ दिलीप शर्मा एम गोपाल राव डॉ विजय शर्मा पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं दी ।
