ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड से नवाजे जाएंगे देशभर के चुनिंदा सामाजिक कार्यकर्ता,
मानवता क्रांति के प्रथम अधिवेशन के पोस्टर का कलेक्टर ने किया विमोचन
बीजापुर @ राजस्थान के बीकानेर में होने जा रहे मानवता क्रांति के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यशाला का पोस्टर विमोचन कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के हाथों हुआ।
आगामी वर्ष 11 से 13 मार्च तक आयोजित कार्यशाला के दौरान
ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवार्ड भी दिया जाएगा। इसके
आयोजक -राष्ट्रहित फाउनडेशन व परहित सेवा समिति , ट्रस्ट बीकानेर है।
इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पूर्व सैनिक मेवासिंह प्रोग्राम को लीड करेंगे।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यो के 780 जिले, राजस्थान के तहसील 314 ओर विश्व के सभी 200 देशों के चयनित समाजिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर बीजापुर रक्तदान ग्रुप के सदस्य और समाजसेवी राजू गांधी , योगेश शर्मा, कमल मौर्य, अमेन्द्र ठाकुर, अजित लम्बाड़ी मौजूद रहे।
