खंड शिक्षा अधिकारी ने किया दूरस्थ विद्यालयों का निरीक्षण
भोपालपटनम :- ज़िला शिक्षा अधिकारी बीजापुर बी. आर. बघेल के निर्देशन मे कंडिक नारायण खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम ने सर्व सी. ए. सी. विकास खंड भोपालपटनम को बैठक कर नियमित विधालय निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति एवं छात्र उपस्थिति सुनिश्चित कर शालाओं मे अध्यापन कार्य को सुचारु संचालन के निर्देशों के साथ ही स्वयं नरोनापल्ली संकुल अन्तर्गत दूरस्थ ग्रामो के प्राथमिक शाला – रामपेटा , प्राथमिक शाला – कांद्ला एवं मेटलाचेरु का निरीक्षण किया ।

खंड शिक्षा अधिकारी को फोन कर ज्ञात किया तो पता चला कि शालाओं का नियमित निरीक्षण कर बेहत्तर शैक्षिक कार्य करने के लिए सर्व प्रथम शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सह विधार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं शाला त्यागी बच्चों को शाला मे दर्ज कर हमे शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने मे आसान होगा , इसलिए निर्देशानुसार योजना बद्ध ढंग से दूरस्थ ग्रामो के विद्यालयो के साथ अन्य सभी विधालयओ को टारगेट कर रहे हैं । ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक समन्वयकों को टूर डायरी मेंटेन कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है ।
